प्लास्टिक वस्तुओं के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध करते हुए "जीरो वेस्ट इवेंट"का हुआ आयोजन।

------------------ प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,31 दिसम्बर।
नगर पालिका जोशीमठ द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया।इस दौरान सीमान्त नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ में वर्ष2010 में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद कपरूवान को सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान प्रयोग में लाई गई कोई भी वस्तु प्लास्टिक की नहीं थी, सर्विस ट्रे, चियर सोफे आदि वस्तुएं लकड़ी से निर्मित थी तो क्रॉकरी स्टील व विसलरी कांच की बोतल में सर्व की गई।
भारत सरकार के दिशा निर्देश पर नगर पालिका जोशीमठ द्वारा आयोजित इस ईवेंट में बतौर मुख्यातिथि जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी शामिल रही, उन्होंने वर्ष2010में प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की मुहिम को अंजाम देने वाले पूर्व ईओ श्री कपरूवान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहयोग की अपेक्षा की ।उन्होंने कहा कि पालिका ने तय किया है कि 1जनवरी2022 से जन्म व विवाह के अवसर पर उस परिवार द्वारा अनिवार्य रूप से एक-एक पौधे का रोपण किया जाएगा, इसके लिए राजस्व विभाग भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।
इस आयोजन में जोशीमठ के थानाध्यक्ष आर एस खोलिया, ब्यापार संघ के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, सभासदगण,सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार व अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ईओ एस पी नौटियाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ