जोशीमठ,08 दिसम्बर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्हहोंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर कांग्रेस की विचारधारा और विकास के मॉडल के बारे में चर्चा करें।कांग्रेस ने जिले में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, मोटर मार्ग, अस्पताल, मेरे गांव मेरी सड़क, के अलावा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की ।उन्होंने कहा कि जोशीमठ में ओबीसी के लिए कांग्रेस सरकार ने हर संभव प्रयास किया जिसका लाभ यहां के बच्चों को मिल रहा है। भविष्य में यहां के बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचने के लिए यह आधार होगा ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव में निवास करेगा और वहां पर बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम करेगा। इस मौके पर पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों समाज सेवा में लगे लोगों का सम्मान भी किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थाई विकास के लिए कांग्रेसी ही काम कर सकती है 5 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा के द्वारा तीन मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर की है, भाजपा के पांच सालों के कार्यकाल में आखरी समय में नेताओं को जनता की याद आ रही है आजकल ताबड़तोड़ घोषणाएं हो रही है, भाजपा की घोषणाएं घोषणा ही रह जाएगी पूरा होना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि जिन मोटर मार्गो को हम लोगों ने शुरू किया था उन्हीं का विधायक उद्घाटन कर रहे है। नए कामों के बारे में बताएं कि उन्होंने जनपद चमोली के लिए कौन से बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थान बोर्ड भंग करने के लिए कांग्रेस ने पंडा समाज से कहा था। भाजपा ने चुनावी हार की वजह से पहले ही भंग कर दिया है। भाजपा सरकार ने गरीबों की महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं समाप्त कर दी है व सरकारी रोजगार भी समाप्त कर रही है। बेरोजगारों को चुनाव के आखिरी समय में भर्ती के नाम पर गुमराह कर रही है। 5 वर्षों तक रोजगार के नाम पर बेरोजगारों को गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि ओबीसी का लाभ जोशीमठ की बहूओ को भी मिलेगा, जनता साथ देगी तो हर संभव काम किया जाएगा । राज्य में कांग्रेस की सरकार आ रही है 45 से अधिक सीटों पर हमारी जीत होगी ।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह रावत का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यताग्रहण की। कांग्रेस के पुराने वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिनमें पूर्व प्रधान बुद्धि लाल, दिनेश चंद्र, रघुवीर सिंह रावत- पूर्व प्रधान ल्याँरी थैणा, मेहरबान सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हर्षवर्धन सिंह चौहान पूर्व सरपंच देवग्राम, लक्ष्मण सिंह नेगी, देवग्राम दर्शन सिंह नेगी पिलखी, राजेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, आदि ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में हरीश परमार ब्लाक प्रमुख जोशीमठ, शैलेंद्र पँवार अध्यक्ष नगर पालिका जोशीमठ, सुपिया सिंह राणा एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चमोली, रजनी भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश भंडारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माधवी सती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित परमार, विक्रम भुजवान, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, प्रदीप भंडारी, हरेंद्र राणा, जयदीप मेंहता, लक्ष्मी लाल, मिंकल देवी प्रधान उर्गम, कलम सिंह, करण सिंह, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ