दूरस्थ गांवो का विकास बिना सड़क के संभव ही नहीं------- महेंद्र भट्ट।

--------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,19 दिसम्बर।
बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट ने कहा गांवो का चहुमुंखी विकास बिना सड़क के कतई संभव नहीं हो सकता, इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने सड़को के निर्माण को प्राथमिकता दी और आज जोशीमठ प्रखंड के अधिकांश गाँव सड़क संपर्क से जुड़ चुके हैं।
श्री भट्ट यहाँ चाई गाँव मे 70 वर्षों के अन्तराल के बाद आयोजित भगवान विश्वकर्मा उत्सव के समापन अवसर पर एक धार्मिक सभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि पहले ऐसा महसूस होता था कि नीती व माणा तक सड़क पहुंच गई तो शायद सभी गाँव सड़क से जुड़े होंगे,लेकिन जोशीमठ ब्लॉक की स्थिति इसके विपरीत थी।
उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सड़क को ही अपनी मुख्य प्राथमिकता में रखा और आज एक दो गांवो को छोड़कर लगभग सभी गांवों में सड़क पहुंच गई है।भविष्य बद्री सड़क का जिक्र करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि उक्त सड़क कागजों में तो बन गई थी लेकिन धरातल पर नहीं थी, काफी संघर्ष के बाद सड़क बनी और वे पहले विधायक हैं जो भविष्य बद्री तक वाहन से गए।
चाई गाँव की सड़क का उल्लेख करते हुए विधायक श्री भट्ट ने कहा कि जेपी ऐशोसिएट के साथ कई दौर की वार्ता के बाद इसका सर्वमान्य हल निकाला गया।
इससे पूर्व चाई गाँव पहुंचने पर महिलाओं ने परंपरागत परिधान में गाजे बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक श्री भट्ट ने 70 वर्षों के बाद विश्वकर्मा उत्सव आयोजन में आमंत्रित करने के लिए ग्राम सभा चाई,महिला व युवक मंगल दल, तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, कॉपरेटिव बैंक के निदेशक मुकेश कुमार, नगर महामंत्री प्रवेश डिमरी व नितेश चौहान, बरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भण्डारी व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रंजना शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ