बद्रीनाथ धाम के अपर धर्माधिकारी आचार्य सत्य प्रसाद चमोला हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई।

-------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,07 दिसम्बर।
श्री बद्रीनाथ धाम के अपर धर्माधिकारी आचार्य सत्य प्रसाद चमोला 39 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, इस मौके पर यहाँ नरसिंह मंदिर कार्यालय परिसर में बिदाई समारोह का आयोजन कर अधिकारियों/कर्मचारियों ने उन्हैं भाव भीनी बिदाई दी।
आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अपर मुख्य कार्यधिकारी बी डी सिंह ने कहा कि श्री चमोला बेहद सहज एवं सौम्य व्यवहार के धनी ब्यक्तित्व हैं, इन्होंने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान समर्पण भाव से भगवान बद्रीविशाल की सेवा की।उन्होंने कहा कि श्री चमोला नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन वे हमेशा हम लोगों के बीच रहकर हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगें।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्री बद्रीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने कहा कि बद्री-केदार मंदिर समिति में बतौर वेदपाठी श्री चमोला जी व उन्होंने एक साथ सेवाएं शुरू की। 39 वर्षो के निरंतर साथ के बाद श्री चमोला जी सेवानिवृत्त अवश्य हो रहे हैं लेकिन उनका मित्रवत सहयोग व मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।
अपने संबोधन में आचार्य श्री चमोला ने कहा कि 39 वर्षों की सेवा के दौरान उन्हें मंदिर समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला है,उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान, प्रशाशनिक अधिकारी डबर सिंह भुजवान, मंदिर अभियंता गिरीश रावत, वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पन्त, नरसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरूवान, दफेदार कृपाल सनवाल सहित बद्रीनाथ अधिष्ठान के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ