जोशीमठ,21 दिसम्बर।
जोशीमठ-औली रज्जु मार्ग के किराये में स्थानीय निवासियों को छूट दिये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
एसडीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के स्थानीय निवासियों ने विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केंद्र औली को शीतकालीन खेलों के लिए विकसित करने में शासन-प्रशासन का भरपूर सहयोग किया, और अपनी काश्तकारी की भूमि भी औली के विकास को समर्पित की, लेकिन अब स्थानीय निवासियों से ही जोशीमठ-औली रज्जु मार्ग, व चियर लिफ्ट का बढ़ा हुआ किराया ही लिया जा रहा है।जिसे स्थानीय लोग देने असमर्थ हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि रज्जु मार्ग व चियर लिफ्ट के वर्तमान किराया दरों का 25 प्रतिशत ही स्थानीय निवासियों के लिए निर्धारित किया जाय, ताकि स्थानीय लोग भी औली आवागमन कर सकें
ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका जोशीमठ के सभासद द्वय अमित सती व समीर डिमरी, पंकज रावत, महावीर बिष्ट, संतोष पंवार, प्रवेश डिमरी, दिनेश शाह, व संजय आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ