जोशीमठ,28दिसम्बर।
औली में विगत 26 दिसम्बर को हुई बर्फबारी के बाद जोशीमठ-औली सड़क पर पाला व बर्फ जमने के कारण पर्यटकों के वाहन रपटने लगे थे, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जोशीमठ-औली रोड पर सुनील से औली तक की सड़क पर नमक का छिड़काव कराया।
मंगलवार को तहसीलदार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में मजदूरों ने कवाण बैण्ड सुनील से औली तक की सड़क पर नमक का छिड़काव करते हुए सड़क को सुरक्षित यातायात के लिए तैयार किया।अब पर्यटक वाहन सुरक्षित आवागमन कर सकेंगें।
गौरतलब है कि विगत वर्षों में भी बर्फबारी के बाद डोजर व अन्य मशीनों के माध्यम से सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन द्वारा नमक का छिड़काव किया जाता रहा है, बीती26 दिसम्बर को हालांकि बर्फ कम गिरी, लेकिन सुनील से औली तक की सड़क जंगलों के बीच होने के कारण यहाँ पाला जमता ही है।नमक छिड़काव के बाद अब वाहनों के रपटने की समस्या से निजात मिल सकेगी।
0 टिप्पणियाँ