जोशीमठ,15 दिसम्बर।
जोशीमठ नगर के गांधी नगर वार्ड के छावनी बाजार मोहल्ले में बद्रीनाथ मार्ग के निचली ओर निवासरत लोग इन दिनों भारी दहशत में है, जिसका प्रमुख कारण इनके आवासीय मकानों में दरार पड़ना है जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इस मोहल्ले के सभी मकानों व आसपास की भूमि में भी दरार पड़ने से आशंका है कि यह भूगर्भीय हलचल के साथ जल विद्युत परियोजना के बनाई जा रही सुरंगों में विस्फ़ोट के कारण भी हो सकता है, हालांकि यह सब भूगर्भीय सर्वेक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन चिंतित भवन स्वामियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि इस मोहल्ले में अधिकांश लोग शिल्पकार समाज से है और जीवनभर की कमाई के बाद किसी तरह आवासीय मकान बनाये जो अब भूधसावँ के कारण क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे मोहल्ले के मकानों की स्थलीय जाँच करते हुए यथाशीघ्र भू बैज्ञानिकों की टीम से इस क्षेत्र का सर्वेक्षण कराए जाने की आवश्यकता है ताकि किसी अनहोनी को जा सके।
ज्ञापन पर पालिका सभासद दिक्का देवी, जितेंद्र, दिनेश लाल, बसन्तु लाल, सतेंद्र, भवानी लाल, संजय सैलानी, प्रकाश लाल, भवान सिंह, बुद्धि लाल व दुर्गा लाल सहित दर्जनों भवन स्वामियों के हस्ताक्षर हैं।
0 टिप्पणियाँ