भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 2017 के परिणामों को दोहराएगी----रघुवीर बिष्ट। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां।

  ------------------------प्रकाश कपरूवान।
 गोपेश्वर,18 दिसम्बर।
भारतीय जनता पार्टी बद्रीनाथ विधानसभा की *विजय संकल्प यात्रा* की तैयारी बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर मैं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार मैं  संपन्न की हुई।बैठक में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गई,  महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गई, वही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं  जनसभा संबंधी अनेकों जिम्मेदारियां दी गई। 
तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन एवं लोकप्रियता से सभी विपक्षी दल घबराए हुए हैं,  केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता भारतीय जनता पार्टी से श्रृंखलाबद्ध जुड़ रही हैं, हम सबको प्रयास करना होगा कि गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन जन को बताना होगा। 
विजय संकल्प यात्रा तैयारियों की बैठक को संबोधित करते हुए बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से बद्रीनाथ विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं उसको देखते हुए जनता का रुझान विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए  उत्सुक है, हम सबको अपना संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।  विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा। इस अवसर पर यह तय हुआ कि गोपेश्वर बस स्टेशन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भूतपूर्व सैनिकों  के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई। 
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा,  जिला प्रवासी शशि दत्त शर्मा, जिला सह प्रवासी महेंद्र कालटा, बद्रीनाथ विधानसभा प्रवासी राकेश ठाकुर, विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती, पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी, पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी व गजपाल सिंह बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल,  चंद्रकला  संजय कुमार, अमित कुमार,  युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, ईश्वर सिंह नेगी, बद्री सिंह रावत, कला पाठक, नंदी राणा, शांति राणा, एडवोकेट नीलम सिंह नेगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह राणा,अमित सती, प्रवेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ