जोशीमठ,14 दिसम्बर।
कांग्रेस की 16 दिसम्बर को प्रस्तावित विजय सम्मान रैली में 1971 के वीर सैनिकों व परिवारजनों/पाल्यों को सम्मानित करेगी।
उत्तराखंड मे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए सीमान्त नगर जोशीमठ में बैठक का आयोजन कर मंथन किया।
पार्टी की ओर से नियुक्त प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने का आवहान किया।बैठक में तय हुआ कि 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में सम्मिलित वीर सैनिकों व उनके परिजनों/पाल्यों को ससम्मान रैली में सम्मिलित कराया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भण्डारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, पीसीसी सदस्य कमल रतूड़ी, नरेन्द्र रावत, महेंद्र नंबूरी, शंकर सिंह राणा, कमल चौहान, प्रेम बुटोला, रजनीश पंवार, सतीश डिमरी, हरेन्द्रराणा, सभासद प्रदीप भट्ट, संजय सती,धर्मपाल, दिगंबर बिष्ट, महेन्द्र चौहान, हरीश पंवार, महावीर पंवार, व रमेश लाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ