बद्रीनाथ धाम की पंच पूजा के दूसरे दिन आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट भी हुए बन्द।

----------------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,17 नवंबर।
अन्नकूट पूजा के बाद  श्री आदिकेदारेश्वर मंदिर  एवं आदि गुरू शंकराचार्य  मंदिर के कपाट बंद किए ग
पंच पूजा के दूसरे दिन श्री बदरीनाथ धाम स्थित श्री आदिकेदारेश्वर मन्दिर एवं आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ दोपहर 1:25 बजे बन्द किए गये।
इससे पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी  रावल श्री ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान आदिगुरु शंकराचार्य जी को अन्नकूट अर्पित किया गया। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल, अपरधर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, व सत्यप्रसाद चमोला, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल, दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित के साथ ही आदिकेदारेश्वर मंदिर के
 पुजारी किशोरी प्रसाद भट्ट एवं रामकृष्ण डंगवाल मौजूद रहे।
भू बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व की पंच पूजाओं के तीसरे दिन 18 नवंबर को खडक-,पुस्तक का विशेष पूजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ