जोशीमठ,12 नवंबर।
कथा ब्यास आचार्य सौरभ कृष्ण कोठियाल ने कहा कि जब जन्म जन्मों का पुण्य उदय होता है, तभी कथा श्रवण के अवसर प्राप्त होते हैं।
आचार्य कोठियाल यहाँ नव दुर्गा सिद्धपीठ के नरसिंह मंदिर मठागण मे श्रीमद देवीभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिवस प्रवचन कर रहे थे।उन्होंने वेदब्यास द्वारा सूर्य वंश में जन्मे महापुरुषों की कथा उनके भगवती देवी के प्रति श्रद्धा का विस्तार से वर्णन किया।
कथा ब्यास ने देवीभागवत महापुराण एवं भगवान नरसिंह का वंदन करते हुए कहा कि आठ दिनों से जोशीमठ की धर्मपरायण जनता कथा श्रवण के लिए पहुंच रही है, यह सब जन्म जन्मों के ही पुण्यों का फल है कि आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य को जिस भूमि पर तपस्या कर ज्ञान रूपी ज्योति के दर्शन प्राप्त हुए उस पवित्र भूमि के नवदुर्गा सिद्धपीठ में कथा श्रवण कर रहे हैं।
आचार्य कोठियाल ने कहा कि कथा श्रवण के उपरांत प्रसाद ग्रहण करने का भी विधान है,इसलिए सभी भक्तगण कथा ज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर पूर्णाहुति के उपरांत प्रसाद ग्रहण के लिए अवश्य पहुंचे।
नरसिंह मंदिर मठागण मे बीती5 नवंबर से श्रीमद देवीभागवत कथा का शुभारंभ हुआ था, जोगी लाल बाबा महाराज जी के सौजन्य से आयोजित इस भागवत कथा के मुख्य यजमान दीपक साह व पारिवारिक सदस्य हैं।जबकि आचार्यगण पंडित प्रेम कोठियाल, विनय कोठियाल, दीपक सती,ध्रुव रतूड़ी व राहुल कोठियाल द्वारा नित्य कर्मकाण्ड पूजाएँ संपादित की जा रही है।
नौ दिवसीय इस कथा ज्ञान यज्ञ का 13 नवंबर को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के बाद समापन होगा।
0 टिप्पणियाँ