जोशीमठ,10 नवंबर।
नरसिंह मंदिर मठागण मे आयोजित श्रीमद देवीभागवत कथा प्रवचन करते हुए कथावाचक आचार्य सौरभ कृष्ण कोठियाल ने कहा कि कथा पवित्र तीर्थ के समान है, इसके श्रवण मात्र से मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।
कथा ब्यास ने कहा कि संतो की महिमा उनके साथ सत्संग से निश्चित ही आध्यात्मिक ज्ञान की बृद्धि होती है और मानव सद्कर्मों की ओर प्रेरित होता है। उन्होंने प्रसंगवस महान संतो की महिमा का विस्तृत वर्णन भी किया।
कथा ज्ञान यज्ञ के छठें दिवस आचार्य कोठियाल ने सुरथ नाम के राजा व वैश्य पर देवी भगवती की असीम कृपा तथा कर्म के सिद्धांत का सुंदर वर्णन किया।
कथा समागम मे नगर व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं ।
0 टिप्पणियाँ