आत्मसाक्षात्कार के अनन्य विश्वास का नाम ही सनातन धर्म है------कमल नयन महाराज।

--------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,23 नवंबर।
प्रख्यात कथावाचक कमल नयन महाराज ने कहा कि सनातन धर्म तो प्रत्यक्ष अनुभूति है, आत्म साक्षात्कार के अन्यन्य विश्वास का नाम ही सनातन धर्म है।
कथावाचक कमलनयन महाराज यहाँ से0नि0 प्रधानाध्यापिका सरोजनी शाह के निवास पर पित्रों के निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मे कथा ब्यास पीठ से प्रवचन कर रहे थे, उन्होंने कहा कि मनुष्य जो कर्म करते हैं वे संस्कार निर्मित है, जीव के अनेक जन्मों मे किये गए संस्कारों का समूह बन जाते हैं।कहा कि हमारा चित्त संसार व आत्मा के बीच सेतु का का कार्य करते हैं।
कथावाचक ने भागवत कथा के दौरान अनेक प्रसंगों का मार्मिक व तार्किक वर्णन किया
बीती 17 नवंबर से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट भी कथा समागम मे सम्मलित हुए। इस मौके पर डॉ चंडी लाल साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, महामंत्री नितेश चौहान, पालिका सभासद नितिन ब्यास सहित अनेक श्रोता उपस्थित रहे।
कथा समागम की ब्यवस्थाओं में कन्हैया लाल साह, वॄजेंद्र लाल साह, एडवोकेट अनिल कुमार साह, दीपक साह, शांति लाल साह व एडवोकेट मदन साह आदि जुटे हैं। कथा के मुख्य यजमान सरोजिनी साह व प्रवीण साह ने आगन्तुक अथितियों का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ