केदारनाथ 4नवंबर।
श्री केदार नाथ धाम में माननीय प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी जी के दौरे को लेकर मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधू द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया, तथा तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन,देवस्थानम बोर्ड के एसीओ बी डी सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने हेलीपैड से लेकर आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल तथा मंदिर परिसर आदि का भी निरीक्षण किया।