भाजपा ने फूंका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला।

-------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,15 नवंबर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में इस्लामिक आतंकवादी संगठन के साथ हिंदू संगठनों की तुलना करने एवं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा श्री राम का नाम लेने वालों को निशाचर कहने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस वयान की निंदा की।
भाजपा जोशीमठ के कार्यकर्ताओं ने श्री राम नटराज चौराहै   में एकत्रित होकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी का पुतला फूंका।
 पुतला दहन करने वालों में भाजपा की नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, सेब उत्पादन एवं विपणनसमिति के डायरेक्टर राकेश भंडारी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी, जिला कोऑपरेटिव के डायरेक्टर मुकेश कुमार ,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता देवी, वरिष्ठ नेता श्री दिनेश पवार, नगर उपाध्यक्ष विजय कपरूवान,नगर महामंत्री प्रेवशडिमरी,  नगर मंत्री प्रदीप नौटियाल, नगर सोशल मीडिया प्रभारी हरीश सती, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन व्यास, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी अमित सती,  बसंत लाल , गुड्डू पुरी,राकेश कोमोली, आनंद सैलानी,व युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर चौहान  आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ