दीपावली पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री सेना के जवानों के साथ माणा कैम्प मे ।

--------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,03 नवंबर।
सूबे के राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली पर्व पर भारत-चीन सीमा से सटे सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैम्प पहुंचेंगे।
यहाँ जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही राष्ट्रगान तथा संबोधन होगा।
इस कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल व मुख्यमंत्री जवानों के साथ जलपान ग्रहण करेंगें।
तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल व मुख्यमंत्री साढ़े नौ बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर पहुंचकर 9 बजकर40 मिनट पर सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैम्प माणा पहुँचेंगे,करीब 50 मिनट जवानों के साथ बिताने के बाद गंतव्य को प्रस्थान करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ