जोशीमठ,10 नवंबर।
नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप द्वारा पूर्व सैनिकों के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ के छात्र-छात्राओं को सेना में शामिल होकर देश सेवा के साथ बेहतर भविष्य तरासने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों की भूमिका विषय पर भी अलग अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
छात्रों के लिए इस प्रेरणा दायक कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिक संगठन के जिला कॉर्डिनेटर भागवत प्रसाद थपलियाल, से0नि0 सूबेदार एनपी सकलानी, मोहन सिंह फर्सवाण, भीम सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, व हरि सिंह आदि मौजूद थे।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए सेना व पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने की अपेक्षा की।
0 टिप्पणियाँ