जोशीमठ,01 नवंबर।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस वर्ष 9हजार404 पर्यटक पहुंचे। घाटी 1 जुलाई को पर्यटकों के लिए खोली गई थी, तब से 31 अक्टूबर तक 9हजार 389 भारतीय व 15 विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। इस दौरान पर्यटक शुल्क के रूप मे वन विभाग को 13 लाख93हजार575रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
फूलों की घाटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती के अनुसार फूलों की घाटी को इस वर्ष के लिए बन्द कर दी गई है, इस वर्ष चार महीने घाटी खुली रही और इन चार महीनों में 9 हजार से अधिक देशी/विदेशी पर्यटक घाटी में पहुंचे।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 कोविड काल मे मात्र 930 पर्यटक ही घाटी मे पहुंचे थे, जबकि कोविड काल से पूर्व वर्ष 2019 में 17 हजार 605 देशी/विदेशी पर्यटकों ने घाटी की सैर की थी।
0 टिप्पणियाँ