जोशीमठ,26 अक्टूबर।
अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम के एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छता अभियान के साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया।
स्वयं सेवियों द्वारा उर्गम, देवग्राम,रामलीला मैदान आदि क्षेत्रों ब्यापक स्वच्छता अभियान चलाते हुए दुकानदारों को स्वनिर्मित कागज की थैलियां वितरित कर पौलोथिन व प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी दीपा मैदुली के संचालन में हुए इस अभियान मे देवग्राम के प्रधान देवेन्द्र सिंह रावत, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी व ल्यारी-थेना के प्रधान अनूप नेगी सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।
0 टिप्पणियाँ