मुख्यमंत्री ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन, देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

----------------------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,28 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे।बद्रीनाथ हेलीपैड से सीधे बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान श्रीहरिनारायन से प्रार्थना की।
बद्रीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने पूजन-अर्चन कराया।मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी से भेंट कर कुशल क्षेम पूछी।
मंदिर परिसर मे पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बी डी सिंह, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, अपर धर्माधिकारी राधकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इससे पूर्व बद्रीनाथ हेलीपैड पहुंचने पर चमोली के जिलाधिकारी हिमांशू खुराना, एसडीएम कुमकुम जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट,पुलिस उपाधीक्षक डीएस तोमर, बद्रीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सूंघ,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,  जोशीमठ मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, महामंत्री नितेश चौहान, युवा मोर्चा के नितिन ब्यास, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, दशौली मंडल अध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल, गोपेश्वर नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी, व बद्रीनाथ के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की आगवानी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ