जोशीमठ,08 अक्टूबर।
सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड के प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान अलकनंदा व धौली गंगा के संगम व आसपास सफाई की साथ ही भगवान विष्णु के मन्दिर परिसर, आदि में भी बृहद सफाई अभियान चलाया।
सेवा समर्पण अभियान मे भाजपा नगर मंडल महामंत्री द्वय प्रवेश डिमरी व नितेश चौहान, पालिका सभासद नितिन ब्यास, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, व बरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भण्डारी ,हर्षबर्धन भट्ट आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ