नीती-मलारी सड़क पर यातायात हुआ बहाल। देर सायं को शुरू हो सकी वाहनों की आवाजाही।

-----------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,24 अक्टूबर।
17 अक्टूबर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद तपोवन से लेकर नीती तक सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी, जिसे खोलने को लेकर बीआरओ को भी कड़ी मशक्क़त करनी पड़ी।
जोशीमठ-मलारी रोड पर तमक नाला इस सड़क पर नासूर बन गया है, बीते अगस्त माह में भी यहाँ पर सड़क अवरुद्ध हो गई थी, जिसे खोलने में 17 दिनों का समय लग गया था, इस बार भी स्थिति कमोवेश ऐसी ही थी, लेकिन चट्टान से पत्थरों की बारिश कम होते ही बीआरओ ने पूरी ताकत झोंक कर मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया है।
हालांकि तमक मे दोपहर बाद ही सड़क खोल दी गई थी, लेकिन तमक से आगे भापकुण्ड में भी सड़क अवरुद्ध थी जिसे अब देर सायं को खोल दिया गया है।
गौरतलब है कि तमक मे सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने 26 अक्टूबर तक का समय दिया था, जिसे दो दिन पहले ही खोल दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ