उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने की घटना व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी व गैर कानूनी रूप से गिरफदार किए जाने से गुस्साए सीमान्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ कोतवाली पहुंच कर नारेबाजी करते हुए गिरफदारी देने के लिए सूची सौंपी।
गिरफदारी देने वालों में कांग्रेस नेता राकेश रंजन विलंगवाल, कमल रतूड़ी,विक्रम भुजवान, अन्ति प्रकाश शाह, दिगम्बर बिष्ट, महेन्द्र सिंह चौहान, उमेश सती, लक्ष्मी लाल, कमल चौहान, दीपक रावत व पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ