खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता खिलाडियों को पुरुष्कृत किया गया।

----------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,31 अक्टूबर।
सीमान्त विकास खण्ड जोशीमठ के रविग्राम स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने विजेता टीमों, खिलाड़ियों व आयोजकों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खेल महाकुंभ के दौरान अंडर14,अंडर17 तथा अंडर 21की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें सभी खिलाड़ियों व टीमों ने खेल भावना के उच्च मानदंडों को अपनाते हुए उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
पालिकाध्यक्ष श्री पंवार ने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत कर ब्लॉक व नगर का नाम रोशन करने का आवहान किया।
समापन अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पी एल आर्य, ए डी ओ मोहन प्रसाद, युवा कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ