दो जवानों की अंत्येष्टि से पहले ही तीसरे जांबाज की शहादत की खबर से उत्तराखंड गमगीन।

-------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,16 अक्टूबर।
चमोली व टिहरी गढ़वाल के शहीद हुए दो जवानों की अभी अंत्येष्टि भी नहीं हुई थी कि तीसरे जाबांज जेसीओ की शहादत ने उत्तराखंडियों को झकझोर कर रख दिया।आज तीसरे जाबांज जूनियर कमीशन ऑफिसर अजय रौतेला के जम्मू-कश्मीर के पुंछ मेआतंकवादियों से लोहा लेते हुए बीरगति को प्राप्त होने की खबर है।
दो दिनों में तीसरी शहादत से पूरा उत्तराखंड गमगीन है,और जम्मू कश्मीर मे एक बार फिर शुरू हुए इस छद्म युद्ध से निजात दिलाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर टकटकी लगाए हैं।
बीते रोज चमोली जिले के पोखरी विकास खण्ड के सांकरी गांव के योगम्बर सिंह व टिहरी जिले के विमाण गांव के विक्रम सिंह जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हो गए थे, उनकी अभी अंत्येष्टि भी नहीं हो सकी कि टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी के सूबेदार अजय रौतेला की शहादत की खबर ने उत्तराखंड को गमगीन कर दिया है।
बीते रोज शहीद हुए दोनों जाबांजो का पार्थिव शरीर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँच गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ