डीएम को पत्र भेजकर जोशीमठ के भूगर्भीय सर्वेक्षण की मांग की।

----------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,31 अक्टूबर।
नगर पालिका जोशीमठ के सभासद द्वय समीर डिमरी व अमित सती ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की मांग की है।
पत्र में कहा है कि जोशीमठ नगर के सभी वार्डो मे लगातार भू धंसाव हो रहा है, जोशीमठ का निचला इलाका तो वर्षो से भूस्खलन की चपेट में है। जोशीमठ के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाना नितान्त आवश्यक हो गया है। ताकि समय रहते सुरक्षात्मक  उपाय किए जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ