उच्च स्तरीय समिति में चारों धामों के नौ सदस्य हुए नामित।



देहरादून:  30अक्टूबर।
उच्च स्तरीय समिति देवस्थानम विधेयक में  उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड के चारधामों से नौ तीर्थपुरोहितों/ हक हकूकधारियों  / विद्वतजनों/ जानकारों को नामित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि देवस्थानम बोर्ड पर हक हकूकधारियों के सुझाव सहमति  विचार- विमर्श हेतु  पूर्व राज्य सभा सांसद/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष  मनोहर कांत ध्यानी  को अध्यक्ष मनोनीत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।अब समिति में चारों धामों से 9 अन्य सदस्यों शामिल किया गया है 
आज धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार---------
•श्री बदरीनाथ धाम से 
 श्री विजय कुमार ध्यानी, 
श्री संजय शास्त्री एडवोकेट ( ऋषिकेश), 
श्री रवीन्द्र पुजारी एडवोकेट (कर्णप्रयाग- चमोली)
•केदारनाथ से
 श्री विनोद शुक्ला,
श्री लक्ष्मी नारायण जुगडान, 
•गंगोत्री धाम से 
श्री संजीव सेमवाल,
श्री रवीन्द्र सेमवाल,

• यमुनोत्री धाम से 
श्री पुरुषोत्तम उनियाल, 
श्री राजस्वरूप उनियाल 
नामित हुए है।
शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानय प्रबंधन बोर्ड के समस्त पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श करने के उपरांत संस्तुति हेतु  पूर्व राज्य सभा सांसद श्री मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति में  उपरोक्त सदस्यों को नामित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ