जोशीमठ,20 अक्टूबर।
सीमान्त नीती घाटी के जुगजु*रैणी*गावं के ऊपर एक बार फिर चट्टान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, बीते कई दिनों से चट्टान से पत्थरों का गिरना थम गया था और ग्रामीण राहत शिविर से गावं में लौटकर घर गृहस्थी व काश्तकारी में जुट गए थे।
18 व 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर गावं के ऊपर से चट्टान टूटना शुरू हुआ और ग्रामीण जान बचाकर डेढ़ किमी दूर प्राथमिक विद्यालय राहत शिविर में शरण लेने पहुंचे।
जुगजु के ग्रामीण विगत दो माह से इसी तरह अपनी जान बचाने की जुगत में लगे हैं।इस वर्ष 31 अगस्त को चट्टान टूटने का क्रम शुरू हुआ जो अभी भी जारी है,लेकिन जुगजु गावँ को विस्थापित किए जाने की दिशा मे कार्यवाही नहीं हो सकी।
0 टिप्पणियाँ