कैबनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस में घर वापसी कर ली है।यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत शामिल हुए।
कांग्रेस मुख्यालय मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिता-पुत्र का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, व कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ