20 नवम्बर को बन्द होंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट।

-----------------प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,15 अक्टूबर।
भू-बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 20 नवम्बर को सायं 6 बजकर 45 मिनट पर बंद होंगे।
शुक्रवार को बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने पवित्र शंकराचार्य की गद्दी को साक्षी मानते हुए मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी की मौजूदगी में पंचांग गणना के बाद तिथि निर्धारित की।
इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के सदस्य गोविन्द सिंह पंवार, अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, नायब रावल अमरनाथ नम्बूदरी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, दफेदार कृपाल सनवाल ,माना के प्रधान पीताम्बर मोल्फाआदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ