जोशीमठ,30अक्टूबर।
स्टेट बैंक जोशीमठ ने ऋण मेले का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा प्रायोजित ऋणों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी।
स्टेट बैंक जोशीमठ के मुख्य प्रबंधक जी एस रावत ने कहा कि कुल प्राप्त16 प्रस्तावों के लिए 1करोड़48 लाख 16 हजार के ऋण स्वीकृत किए गए,जिनमें शिक्षा, होमस्टे, केसीसी आदि अन्य सभी प्रकार के ऋण हैं।
श्री रावत ने उपस्थित सभी लाभार्थियों से लिए जाने वाले ऋण का योजनानुसार सदुपयोग करते हुए स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिकी को मजबूत करने का आवहान किया।
इस मौके पर बड़ागाँव की प्रधान विमला भण्डारी, सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र मोहन फोनिया, राकेश भण्डारी, सुभाष नौटियाल, के अलावा सोनम, माहेश्वरी देवी आदि के साथ ही स्टेट बैंक जोशीमठ व हेलंग शाखा के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ