----------------------- प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,18 सितम्बर।
छात्रों में अनुसंधानात्मक ज्ञान अर्जित कराने हेतु आयोजित हुआ सम्मेलन
विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में आगामी बोर्ड परीक्षा एवं गृह परीक्षा 2022 में छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं साकल्यावादी विकास प्राप्ति के उद्देश्य से दिनांक 16 सितंबर 2021 से 18 सितंबर 2021 तक अभिभावक- अध्यापक गोष्ठी का आयोजन वर्गश: किया गया।
वर्गश: आयोजित अभिभावक गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कोविड 19 के कारण लंबे समय से छात्र छात्रा के पठन में आई रिक्तता को गति प्रदान करने में अध्यापक एवं अभिभावक की भूमिका रखा गया था, गोष्ठी में चर्चा करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष सरोजनी नौटियाल एवं सुखदेव महिपाल ने विद्यालय द्वारा कोविड काल एवं लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन मोड पर कराए गए शिक्षण कार्य एवं विभिन्न गतिविधियों की सराहना की । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शंभू प्रसाद चमोला द्वारा उपस्थित अभिभावकों के छात्र विकास हेतु विद्यालय के साथ अच्छे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।तथा साथ ही छात्र स्वास्थ्य को ध्यानरखकर उसके सर्वांगीण विकास हेतु स्वस्थ वातावरण देने की बात कही । अभिभावक मदन सिंह नेगी, रामेश्वर उनियाल, जानकी प्रसाद वैष्णव, राकेश नेगी द्वारा अपने विचार रखते हुए विद्यालय द्वारा किए गए छात्र संपर्क तथा विद्यार्थियों हेतु आयोजित की गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं पर प्रशंसा व्यक्त की गई सम्मेलन का संचालन अध्यापक प्रकाश पवार ,शारदा प्रसाद तिवारी, तथा कैलाश भट्ट ने किया। द्वारा किया । इस दौरान छात्र विकास के संपादित कार्यक्रमों को चल- चित्र प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में 160 अभिभावकों की उपस्थिति रही। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2021 -22 में छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करना तथा अनुसंधानातमक ज्ञान अर्जित करने की प्रवृत्ति उत्पन्न करना था। सम्मेलन में हरेंद्र सिंह नेगी, मनोज बुटोला, चंद्रकला परमार, बिंदु सिंह ,नितिन भट्ट,आशुतोष डोभाल, सोनी पवार ,आशा मार्तोलिया सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ