जोशीमठ,08 सितम्बर।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ में कांग्रेस पार्टी ने सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों तथा सह प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही टीम का गठन किया है।
यहाँ ब्लॉक सभागार में कांग्रेस ब्लॉक एवं नगर कमेटी की सयुंक्त बैठक में विधानसभा चुनावों को रणनीतिक चर्चा हुई, इस दौरान ब्लॉक एवं नगर को सेक्टर में विभाजित कर अलग अलग प्रभारियों की नियुक्त करते हुए 2022 के चुनाव में कांग्रेस विजय दिलाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भण्डारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, मीना डिमरी,बरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर सिंह रावत, कमल रतूड़ी,राकेश रंजन विलंगवाल,दिक्का देवी, मालती मावड़ी, उषा कवान, शोभा राणा,आदि अनेक लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ