जोशीमठ,25 सितम्बर।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती को देश के अन्तिम बूथ माना में भी मनाई गई।भाजपा जोशीमठ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने माना पहुंचकर पंडित जी की जयन्ती पर उन्है श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बद्रीनाथ यात्रा पर पहुंचे महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माना बूथ पर पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान ब्यास गुफा परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्ण कालिक अजय उनियाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी के साथ ही सच्चे राष्ट्र भक्त थे।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र व समाजसेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
श्री उनियाल ने देश के अन्तिम बूथ पर आयोजित इस कार्यक्रम मे महाराष्ट्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बूथ कार्यक्रम के उपरांत देश की अन्तिम चाय की दुकान पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारों के साथ जयन्ती कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार,मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर महामंत्री प्रवेश डिमरी, मन्नू रावत, जगदीश बड़वाल, पंकज, सुधीर मेहता, सागर डाडी,भानुप्रताप भण्डारी, मंदीप भण्डारी, किशन पंडुवाल, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
इधर पांडुकेश्वर/बामणी बूथ पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।यहाँ पांडुकेश्वर एवं बद्रीनाथ-बामणी के कार्यकर्ताओं ने सिरकत की।
0 टिप्पणियाँ