उत्तराखंड के नव निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें---कपरूवान।

चमोली/जोशीमठ,21सितम्बर।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवान ने कार्यकर्ताओं के साथ बद्रीनाथ विधानसभा के जिलासु क्षेत्र मे जनसंपर्क कर लोगों से उत्तराखंड नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवहान किया है।
जिलासु मे हुई एक सभा को संबोधित करते हुए श्री कपरूवान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तराखंड की आम जनता के लिए तीन सौ यूनिट फ्री बिजली की गारण्टी दिए जाने के बाद अब हर घर को रोजगार दिए जाने का वायदा किया है।इससे उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं में रोजगार के प्रति एक नई आस जगी है।
आप पार्टी के उपाध्यक्ष ने 21 वर्षों तक भाजपा व कांग्रेस के कुशासन व भ्र्ष्टाचार को देख चुके आम जनमानस से एक बार परिवर्तन कर राज्य को शहीदों के सपनों के अनुरूप बनाने में सहयोग का आग्रह किया।
जिलासु मे स्वागत करने वालों में प्रधान युद्धबीर सिंह गुसांईं, पूर्व प्रधान पुरषोत्तम बहुगुणा, नरेन्द्र सिंह रावत, किरन कैलखुरा, नीलम, सुबोध बहुगुणा, मुकेश कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, एस सी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सोनू बागरी, जोनल प्रभारी विजय सिंह, जगदीश नेगी व प्रमोद शाह आदि भी उनके साथ थे। इस दौरान कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ