जोशीमठ,17सितम्बर।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा से रोक हटाने के बाद चारों धामों की सड़कों को दुरस्त करने के लिए संबंधित विभागों ने सडक़ को सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
बीआरओ ने बद्रीनाथ सेक्टर में हेलंग से लेकर बदरीनाथ तक करीब 60किमी सड़क को गड्डा मुक्त व दुरस्त करने का कार्य बीती रोज से शुरू किया और सड़क को सुरक्षित यात्रा के लिए लगभग तैयार कर लिया है।
बीआरओ ने हेलंग से बद्रीनाथ तक के सडक़ मार्ग की नालियों को दुरस्त करने के साथ ही सड़क किनारे पड़े बोल्डर को हटाने का कार्य पूरा किया।इस सड़क मार्ग पर उक्त कार्यों के अलावा सेफ्टी संबंधित सभी जरूरी ब्यवस्थायें चाक चौबंद की है।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार पिछले दो-तीन महीनों से लगातार वारिश के कारण यद्यपि सड़के क्षति ग्रस्त हुई हैं, वावजूद सडको को बद्रीनाथ तक लगातार खोले रखा, अब यात्रा को देखते हुए सभी सुरक्षात्मक ब्यवस्थायें कर ली गई है, ताकि निर्बाध यात्रा सम्पन्न हो सके।
बताते चलें कि यात्रा को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को चमोली से बद्रीनाथ तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया था ,जबकि शुक्रवार को चमोली से गौचर तक के सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
0 टिप्पणियाँ