गंभीर हार्ट पेसेंट को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा ।

--------- प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,15 सितम्बर।
गंभीर हार्ट पेसेंट को हेली सेवा के माध्यम से देहरादून भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव कैलाशपुर के गोविन्द सिंह डुंगरियाल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता थी, कैलाशपुर की प्रधान सरिता देवी व अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विधायक महेन्द्र भट्ट को दी , श्री भट्ट ने शासन स्तर पर वार्ता कर हेलीकॉप्टर भेजने की ब्यवस्था की।
जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी के अनुसार हेलीकॉप्टर को मलारी के भुजगड़ हेलीपैड भेजा गया जहां से मरीज को गंतव्य के लिए ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ