राजीव अभिनव विद्यालय के विलय का विरोध, सरकार का पुतला फूंका, ज्ञापन दिया।

-----------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,28 सितम्बर।
जोशीमठ मे स्थापित राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को अटल उत्कृष्ठ आदर्श विद्यालय मे विलय किये जाने के आदेश के बाद अभिभावकों के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए विलय के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
सीमान्त कांग्रेसियों ने मंगलवार को विलय के आदेश के खिलाफ मुख्य चौराहे पर पर सरकार का पुतला दहन किया, और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विलय के फैसले को वापस लेने की मांग की।
दिये गए ज्ञापन में कहा है कि अभी नव सृजित अटल उत्कृष्ठ विद्यालय ही मानक पूरे नहीं कर रहा है, ऐसे मे राजीव अभिनव विद्यालय जिसमे निशुल्क भोजन, छात्रवास, पठन पाठन सामग्री दिए जाने का प्रावधान है, क्या अटल उत्कृष्ठ विद्यालय ये सुविधा दे पाएंगे?
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2015 में अभिनव विद्यालय खोलने एक ही प्रमुख कारण था कि गरीब ग्रामीण बच्चों को निशुल्क व बेहतर शिक्षा मिल सके, लेकिन सरकार के ताजे फरमान ने गरीब ग्रामीणों की आशाओं पर पानी फेर दिया है,।
ज्ञापन में यथाशीघ्र विलय के आदेश पर रोक लगाते हुए पूर्व की स्थिति को बहाल करने की मांग की है। इस ज्ञापन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भण्डारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, पीसीसी सदस्य कमल रतूड़ी,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, सतीश डिमरी, सुखदेव पैनखंडी, जसबीर मेहता, यशपाल सिंह, महेन्द्र नंबूरी,लक्ष्मी लाल, प्रेम सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ