---------- प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,16 सितम्बर।
उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा खोले जाने की अनुमति दिए जाने के बाद चारों धामों एवं यात्रा मार्गों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जोशीमठ में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई ।साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का आभार जताया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। चार धाम यात्रा पर आने वाली सभी श्रद्धालुओं के सुखद यात्रा की कामना की।
इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी , भाजपा के नगर महामंत्री प्रवेश डिमरी भाजपा नेता संजय डिमरी , हर्षवर्धन भट्ट,विधायक प्रतिनिधि गुड्डू लाल , बद्रीनाथ विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी एवं सभासद अमित सती, सभासद नितिन व्यास , भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ललिता देवी शांति देवी शांता भट्ट,रविन्द्र साह, आदि अनेक लोग शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ