चारों धामों के लिए 70 हजार के करीब पहुंचीं ई-पास की संख्या।धामों में लौटने लगी रौनक ।

----------------- प्रकाश कपरूवान ।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,22 सितम्बर।
18 सितम्बर से शुरू हुई चार धाम यात्रा के लिए दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से धामों की रौनक लौटने लगी है। चारों धामों के दर्शनों के लिए देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले ई-पास की संख्या मे भी दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
चारों धामों के लिए अब तक 69 हजार 619 ई-पास जारी किए जा चुके हैं।इसमें अकेले बद्रीनाथ धाम के लिए अब तक24 हजार 250 ई-पास जारी हो चुके हैं।
बुधवार को 650 तीर्थ यात्रियों ने भगवान बद्री नारायण के दर्शन/पूजन किये। जबकि 210 श्रद्धालु हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल तीर्थ पहुंचे।
धामों में तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने के साथ ही रौनक भी लौटने लगी है, होटल, रेस्टोरेंट, पूजा-प्रसाद की दुकानें खुलने लगी है, पित्र पक्ष होने के चलते तीर्थ यात्री ब्रह्मकपाल में पिण्ड दान व तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ