हाट गांव में हुई बर्बरता की जानकारी लेते विधायक महेन्द्र भट्ट व कमेटी के सदस्य।

 ----------------------- प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,28 सितम्बर।
 परियोजना प्रभावित हाट गांव मे टीएचडीसी व प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक कार्यवाही के बाद आज बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक  महेंद्र भट्ट  के नेतृत्व मे गठित 6 सदस्यीय टीम ने  हाट गांव का   स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान बेघर हुए ग्रामीणों ने उनके साथ हुई बर्बर कार्यवाही की विस्तार से जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपने उजड़े हुए घरों व ध्वस्त किये गए मन्दिरो की स्थिति से भी सदस्यों को अवगत कराया।
  गौरतलब है कि..भारतीय जनता पार्टी चमोली ने हाट गांव मे हुई कार्यवाही की जानकारी तथा स्थलीय निरीक्षण के लिए बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में   6 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जिसमे सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत,बद्रीनाथ विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी,नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल,जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत,संजय कुमेडी शामिल हैं। ..
इस मौके पर विधायक श्री भट्ट  ने कहा कि हर ग्रामीण को न्याय मिलेगा और शीघ्र ही बेघर हुए प्रभावित ग्रामीणों की  मुख्यमंत्री के साथ बैठक होगी जिसमे  सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ