41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए श्री बद्रीनाथ के दफेदार कृपाल सनवाल।



---------- प्रकाश कपरूवाण।
 बदरीनाथ/जोशीमठ,05जुलाई।
श्री बदरीनाथ मंदिर के दफेदार कृपाल सनवाल 41 वर्षों की सेवा के बाद मंगलवार  को सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने पर श्री बदरीनाथ मंदिर सभागार में विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल जी के स्‍मृति चिन्‍ह, फ़ोटो भेंट कर सम्मानित किया।
श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री  रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर व ,शॉल ओढाकर उनके कार्यकाल की सराहना की। धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद उनियाल ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक शतत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवा मुक्त होना है, लेकिन सेवानिवृत्ति का वह क्षण बेहद सुखद होता है, जब बेदाग सेवानिवृति होने का अवसर प्राप्त हो। 
सीईओ बीडी सिंह ने अपने संबोधन के दौरान सिंह उनके द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी भगवान श्री बदरीविशाल जी की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हुए उन्होंने अतुलनीय कार्य किया, इनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा।
रावल जी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने संबोधन के दौरान उनके स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर  नायब रावल , अपर धर्माधिकारी, वेदपाठी एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ